हापुड़, मार्च 24 -- शहीद दिवस के उपलक्ष्य में कई संगठनों द्वारा किए गए संयुक्त कार्यक्रम में अमर सपूतों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलकर आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। गढ़ चौपला के शहीद पार्क में मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के राष्ट्रीय महासचिव पंकज लोधी के संयोजन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। देश की जंगे आजादी में हंसते हंसते अपने प्राणों की बलि देने वाले अमर सपूत सरदार भगत सिंह, राजगुरु, और सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता करते हुए वायुसेना के रिटायर्ड अफसर एवं पूर्व सैनिक संघ के प्रदेश सचिव मनवीर सिंह ने कहा कि अंग्रेजों के कुशासन से देश को मुक्ति दिलाने के लिए न जाने कितने वीर सपूतों ने अपने प्राणों की बलि दी थी, जिसके कारण आज हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.