लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- भीरा के ग्राम जगदेवपुर में राज्य ललित कला अकादमी (संस्कृति विभाग) व जंगल हेरिटेज रिसार्ट के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय लोक कला शिविर का शुभारंभ जंगल हेरिटेज परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के विभाग प्रचारक अभिषेक जंगल रिसार्ट के गजेंद्र सिंह व डॉ. सुनील कुमार कुशवाहा मौजूद रहे। शिविर का औपचारिक उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की लोक कला, जनजातीय परंपराएं और ग्रामीण जीवन हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से न केवल कलाकारों को सृजन का मंच मिलता है, बल्कि समाज को अपनी जड़ों से जोड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.