नवादा, जनवरी 20 -- रजौली, एप्र/निसं। इन दिनों रजौली पुलिस शराब धंधेबाजों पर लगातार छापेमारी कर रही है। सोमवार को थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के जॉब जलाशय के जंगल में पुलिस ने छापेमारी कर 460 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की। हालांकि धंधेबाज भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी को लेकर टीम का गठन किया गया था। टीम में पीएसआई सचिन कुमार, एएसआई कृत्यकांत झा, सत्यदेव प्रसाद, अमित कुमार शामिल थे। इसके बाद जॉब जलाशय के जंगल में छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही सभी शराब धंधेबाज बाइक पर लदी देसी महुआ शराब को जहां-तहां छोड़कर जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। इस छापेमारी अभियान में पुलिस द्वारा 1 लीटर वाले उजले प्लास्टिक में बंद 460 लीटर महुआ शराब पैक किया हुआ था। जिसे जप्त कर लिया गया। ...