सोनभद्र, फरवरी 6 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बघाडू वन रेंज क्षेत्र कार्यालय से महज कुछ ही दूर गांव में शुक्रवार के दिन उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब जंगल से भटककर एक हिरण घने आबादी वाले क्षेत्र में आ पहुंचा। यह जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और हिरण को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा होने लगी। कुछ देर तक हिरण गाँव की खेत- खलिहानों में इधर-उधर दौड़ता रहा, जिससे लोग दहशत में आ गए। बाद में ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से हिरण को सुरक्षित पकड़कर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया, जिसे जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...