महाराजगंज, जनवरी 12 -- बरगदवा(महराजगंज)। हिन्दुस्तान संवाद सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के गनेशपुर बीट के जंगल से निकलकर एक तेंदुआ रविवार की शाम गांव में घुस गया। अमहवा गांव में खेत में काम कर रही महिला व किशोरी पर तेंदुए ने हमला कर दोनों को घायल कर दिया। तेंदुए ने बेलहिया गांव के भी तीन लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। तेंदुए के हमले की जानकारी पाकर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मधवलिया रेंज के गनेशपुर बीट के जंगल से निकलकर रविवार की शाम एक तेंदुआ अमहवा गांव के सीवान में पहुंच गया। तेंदुए ने खेत मे काम कर रही सोहराब की पत्नी मजिदा खातून व मशहूर की 13 वर्षीया बेटी जैनब पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से घायल महिला और किशोरी ने शोर मचाया। उनका शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों का शोर सुनकर तेंदुआ अमहवा गांव के दक्षिण स्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.