बरेली, दिसम्बर 20 -- शाही। नारा फरीदापुर निवासी समीर (28) पुत्र गनी अहमद गुरुवार दोपहर में घर से जंगल की तरफ गए थे। समीर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने पास पड़ोस, जंगल व रिश्तेदारी में तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बताया युवक मानसिक रूप से बीमार है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...