अल्मोड़ा, नवम्बर 22 -- सल्ट। मोहान में जंगल सफारी का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पांच माह बाद शनिवार से फिर से मोहान में जंगल सफारी शुरू हो गई है। पहले दिन ही काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे और जंगल सफारी का लुफ्त उठाया। अल्मोड़ा वन प्रभाग की ओर से टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जिम कार्बेट पार्क से सटे मोहान में एक नए 'मोहान इको टूरिज्म जोन' की शुरुआत की गई थी, लेकिन मानसून सीजन में पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 25 जून से जंगल सफारी बंद कर दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...