भभुआ, मार्च 27 -- भगवानपुर थाना व उत्पाद विभाग के पुलिस कर चुकी है कई भट्ठियों को ध्वस्त ड्रोन कैमूर व डॉग स्क्वायड टीम की मदद से भट्ठियों के बारे में चलता है पता (रिवाइज पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाड़ी व जंगल तथा इससे सटे गांवों में देसी शराब तैयार करने की भट्ठियां खूब सुलगती है। कई कारोबारी तो घनघोर जंगल में महुआ शराब तैयार करते हैं और शराब को जार में रख मिट्टी खोदकर उसके अंदर छुपा देते हैं। ऐसे कई मामले तलाशी अभियान में सामने आ चुके हैं। भगवानपुर थाने की पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम जंगल क्षेत्र में अक्सर तलाशी अभियान चलाती है। इस दौरान ड्रोन कैमरा व श्वान दस्ता की भी मदद ली जाती है। इससे यह पता चलता है कि धंधेबाजों किस स्थल पर शराब तैयार कर रहे हैं। पुलिस उस जगह पहुंचकर शराब, अर्द्धनिर्मित शराब, जावा महुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.