पीलीभीत, मार्च 8 -- नवोदय विद्यालय बीसलपुर के छात्रों का दल पीलीभीत टाइगर पहुंचा और यहां सैलानी बन कर पर्यटन किया। कई जंगल सफारी वाहनों में सवार होकर होनहारों ने जंगल के चप्पे चप्पे को देखा। यही नहीं जंगल में एक स्थान पर अचानक बाघ के सामने आ जाने पर होनहार सहम गए। जंगल सफारी के दौरान बाघ सामने आने पर बच्चों को अचरज हुआ और सभी ने गाइडों से जिज्ञासा वश प्रश्न भी किए। इस दौरान गाइडों ने बताया कि बाघ शर्मिला होता है। अगर उसे न परेशान किया जाए तो वह अपने रास्ते चुपचाप चला जाता है। परेशान करने पर ही वह आक्रामक होता है। बाघ के बारे में रोचक तथ्यों को जानकर बच्चे हैरान रह गए। नवोदय विद्यालय प्रशासन की तरफ से कराए गए इस भ्रमण को सभी ने सराहा। उत्साहित बच्चों ने वन कर्मियों व जंगल में कई जगह सेल्फी भी ली। महोफ के रेंजर सहेंद्र यादव ने भी कई रोचक जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.