लखीमपुरखीरी, सितम्बर 29 -- मझगईं रेंज के किला जंगल में शिकार करने गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घरवालों ने शिकार करने जाने की बात से इंकार करते हुए बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रेंजर ने जांच के बाद कुछ कहने की बात कही। बताया जाता है कि शनिवार रात चखरा के जगनपुरवा गांव के छह-सात युवक पड़ोस में मझगई रेंज के किला जंगल में जंगली जानवरों का शिकार करने गए थे। शिकारियों ने जानवरों को पकड़ने के लिए लोहे का जाल बिछाकर उसमें झटका करंट चालू कर दिया। बताते हैं कि उधर निकले जानवरों को जाल की तरफ दौड़ाते हुए शिकारियों का एक साथी मुनेश खुद जाल में उलझ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके घरवालों ने शिकार के दौरान करंट से मौत की बात से इंकार किया है। मझगईं रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के लिए वनकर्...