मिर्जापुर, मार्च 19 -- सक्तेशगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चुनार रेंज के सिद्धनाथ दरी के जंगल में मंगलवार को आग लगने से सागौन, खैर,कुचाय,पीपल, खिरना, बैर के सैकड़ों की संख्या में पेड़ जल कर राख हो गए। बीच-बीच में हवा का झोंका लगने से आग विकराल रूप लेता जा रहा था। देखते ही देखते सैकड़ों के बीघे के दायरे में इमारती खैर,सागौन,खिरना के कीमती पेड़ों को आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के ग्रामीण चाहकर भी दहकते आग के आगे खुद को विवश पा रहे थे। ग्रामीणों ने जंगल में आग लगने की खबर चुनार रेंज के वनविभाग के अधिकारियों को दी। खबर मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन तब तक जंगल की आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। वन क्षेत्राधिकारी आनंद शेखर ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कवाद में जुट गई। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.