गढ़वा, मार्च 26 -- रंका, प्रतिनिधि। सिरोईकला गांव के नवाबांध टोला जंगल में बुधवार को आग लग गई। आग की चपेट में आने से कई किसानों के खेतों में लगी गेहूं सहित अन्य फसलें जल गईं। आग लगने की घटना से टोले में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि जगल की आग धीरे-धीरे गांव तक पहुंच गई। आग गांव के एक विशाल पेड़ में लग गई। आग की लपटें इतनी उग्र थी कि उसकी जद में कई घर आ जाते। लेकिन पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया गया। ग्रामीणों ने बताया कि फागुनी कुंवर की गेहूं पूरी तरह से जल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.