बिजनौर, फरवरी 16 -- थाना स्योहारा क्षेत्र के गांव लांबाखेड़ा नहर पटरी के पास जंगल में करीब 20 दिन पुराने छह गोवंशीय शव पड़े मिले। जिससे हड़कंप मच गया। घटना से सनसनी फैल गई। शवों की सूचना पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर एसपी अभिषेक झा व अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पशु चिकित्सक को शवों की जांच करने के लिए बुलाया है। रविवार को थाना स्योहारा के गांव लांबाखेड़ा में नहर की पटरी के पास जंगल में छह गौवंशीय शव पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पशु विभाग के अधिकारियों को बुलाकर शवों को जांच करने की कार्यवाही कराई। सूचना पर एसपी अभिषेक झा, ए...