चक्रधरपुर, फरवरी 16 -- बंदगांव,संवाददाता पश्चिम सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र अंतर्गत चकोमटोनांग गांव के समीप जंगल में एक व्यक्ति का शव मिलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के साथ ही घटना में प्रयुक्त खून लगा पत्थर भी बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चकोमटोनांग से लगभग 500 मीटर दूर जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई की गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय मोरा नाग गांव चकोमटोनांग बुस्टोला थाना टेबो जिला पश्चिम सिंहभूम) के रूप में हुई। इस संबंध में वादी कानु नाग (47 वर्ष) के फर्दबयान के आधार पर टेबो में 13 फरवरी को थाना कांड संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.