सोनभद्र, फरवरी 3 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना के रनटोला जंगल में भूखी-प्यासी भटक रही किशोरी को डायल 112 ने थाने पहुंचाया। महिला चरवाहों की सूचना पर ग्राम प्रधान और स्थानीय युवाओं ने किशोरी को जंगल से ढूंढकर डायल 112 को सूचना दी। किशोरी को थाने लेकर पहुंचने पर डायल 112 और थाना पुलिस में घंटों बहस हुई। इसके बाद थाना पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। म्योरपुर के रनटोला के ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल और महिला चरवाहा के अनुसार शाम बकरी चरा कर घने जंगल से लौट रही दो महिलाओं ने एक किशोरों को झाड़ी के बीच देखा। उसे जंगल से लाने की कोशिश की पर वह चल नहीं पा रही थी। रात नौ बजे चरवाहा महिला का पति घर लौटा तो उसने पति को घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी विजय गुप्ता नामक युवक ने 112 पुलिस के साथ सीओ दुद्धी और प्रभारी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.