चंदौली, सितम्बर 24 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मझगाई (सरहसताल) कचरिया जंगल में रहने वाले सात मासूम बच्चे सोमवार की सुबह जंगल में खेलते हुए रास्ता भटक गए। दिनभर भटकने के बाद शाम को बिलखते हुए विशेषरपुर गांव में पहुंच गए। वही इसकी जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस दौरान खोजबीन तेज कर दी गई। जिन्हें देखकर राजकुमार कोल ने अपने घर पर रख कर परिजनों को जानकारी दी। वहीं मंगलवार की देर शाम बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्चों के जंगल में गायब होने की सूचना पर परिजनों और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर के सभी बच्चों को सकुशल परिजनो को सौंप दिया। इसमें शिवम, शिवानी, रोशन, सूरज, रोशन, रजनी, मुकेश सोमवार को सुबह करीब 09 बजे घर के समीप खेलते खेलते जंगल में रास्त...