पीलीभीत, दिसम्बर 18 -- पीलीभीत। जंगल और इसके आसपास क्षेत्रों में बढ़ रहे अपराध और उनकी प्रवृत्ति को लेकर वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया गंभीर है। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अब तक के आए नए प्रावधानों के बारे में जंगल के अधिकारियों व कर्मचारियों को खास कार्यशाला में जानकारियां दीं गई। इसमें बताया गया कि वाइल्ड लाइफ बढ़ रहे अपराध में किस तरह से लोग शामिल हैं। मुस्तफाबाद में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान डब्ल्यूटीआई यानि वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने पहल की है। इसमें विषय विशेषज्ञ दीप्ति समेत अन्य जानकारों ने अहम जानकारियां प्रदान की। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अलावा वन एव वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों समेत कुल तीस वन कर्मियों को अपडेट किया गया। इसमें बताया गया कि जंगल में बढ़ रहा अपराध और इसकी बदल रही प्रकृति किस तरह से आने ...