लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- जंगल में फूस काटने गए युवक को बाघ ने बनाया निवाला - दुधवा टाइगर रिजर्व के गौरीफंटा इलाके में शुक्रवार रात को मिला शव - छेदिया पतीया गांव का जनजातीय युवक दोपहर में जंगल में फूस काटने गया था पलियाकलां, संवाददाता। थारू जनजाति इलाके के छेदिया पश्चिम गांव निवासी एक युवक पर बाघ ने उस समय हमला कर दिया, जब वह जंगल में फूस काटने गया हुआ था। काफी तलाश के बाद उसका शव शुक्रवार रात को जंगल में बरामद हो गया। दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र के थारू क्षेत्र के छेदिया पश्चिम निवासी 45 वर्षीय मुंशी राम पुत्र सेमलाल पर बाघ हमला कर जान ले ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह तीन लोगों के साथ दोपहर में जंगल में फूस काटने गया था। तभी उसे पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ को देखकर साथ में गए दो व्यक्ति वहां से भाग खड़े हुए। जबकि बाघ ने मुंशी राम को दबो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.