सोनभद्र, फरवरी 4 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत के जंगल में बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे पेड़ के सहारे गमछे से लटकता हुआ एक युवक का संदिग्ध परिस्थतियों में शव मिला। चारवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। सुकृत गांव निवासी 29 वर्षीय राजेश कोल पुत्र बसंतु कोल से कई दिनों से बिना बताए ही लापता हो गया था। परिजनों की तरफ से राबर्ट्सगंज कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसकी खोजबीन की जा रही थी। बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे कुछ चारवाहों ने पेड़ से गमछा के सहारे लटकता हुआ शव देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सुकृत चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा ने बताया कि शव को देखने के बाद लग रहा था कि कुछ दिनों पूर्व का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ...