रुद्रपुर, फरवरी 7 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। हल्द्वानी में राजमिस्त्री का काम करने वाले एक युवक का शव किशनपुर जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टैगोरनगर गांव निवासी 32 वर्षीय राजू बाइन हल्द्वानी में राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार शाम वह ठेकेदार से कुछ रुपये लेकर बाइक से घर के लिए रवाना हुआ था। देर रात तक घर न लौटने पर उसकी पत्नी कविता ने ठेकेदार से संपर्क किया। ठेकेदार ने बताया कि राजू शाम को ही घर के लिए निकल चुका था। अगली सुबह परिजनों द्वारा तलाश किए जाने पर राजू की बाइक जंगल होते हुए हल्द्वानी जाने वाली कच्ची सड़क के किनारे खड़ी मिली। कुछ ही दूरी पर उसका शव पेड़ से अंगोछे के सहारे लटका पाया गया, जिसमें उसके पैर जमीन को लगभग छू रहे थे। घटना लालकुआं थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.