मुजफ्फर नगर, मई 4 -- गांव शकरपुर बुच्चा बस्ती के जंगल में शनिवार की रात्रि कुछ मजदूर किसान को तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। दिनभर जंगल में भय बना रहा। शनिवार की देर रात्रि दीपचंद के खेत में गेहूं कटाई का काम हो रहा था। मजदूरों को खेत में अचानक तेंदुए आता दिखाई दिया, जिससे मजदूरों में हड़कंप मच गया और मजदूरों ने एक खेत में छुपकर अपनी जान बचाई। रविवार के दिन वन दरोगा देवेंद्र सिंह टीम के साथ जंगल में पहुंचे तथा जंगल में बने हुए तेंदुए के पंजे के निशान की जांच पड़ताल की। वन विभाग की टीम ने जंगल में तेंदुए की तलाश की। तेंदुए के भय के कारण लोग जंगल में जाने से कतरा रहे हैं। वन दरोगा देवेंद्र सिंह ने बताया कि जंगल में तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैं। अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से जंगल में अकेले ना जाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.