किशनगंज, अप्रैल 18 -- टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम बदहाल हो चुका है। जहां बच्चों की प्रतिभा में चमक निखारने का मौका मिलता, वह आज जानवरों का बसेरा एवं जंगल झाड़ में तब्दील है। इंडोर स्टेडियम उद्धारक की बाट जोह रहा है। खेल की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तत्कालीन भवन निर्माण मंत्री स्व मो. तस्लीमुद्दीन के अथक प्रयास से स्टेडियम निर्माण की पहल की गई थी। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक ने कार्य को पूरा नहीं किया। अर्धनिर्मित स्टेडियम आज युवाओं का मुंह चिढ़ा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.