चंदौली, फरवरी 8 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद । चकिया विकासखंड के दिरेहूं गांव के वनवासी बस्ती में शनिवार को जिले की पहली जीरो पॉवर्टी कॉलोनी का समारोह पूर्वक लोकार्पण और गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड़ और विधायक कैलाश आचार्य ने 20 वनवासी परिवारों को उनके सपनों की घर की चाबी सौंपते हुए जीरो पॉवर्टी कॉलोनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की 26 सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। इस मौके पर मंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को चिह्नित करके उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही है। विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि गांव के 20 वनवासी परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से दूर जंगल और उसके आसपास रहकर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.