चम्पावत, अप्रैल 26 -- चम्पावत। जंगल में आग लगने पर अज्ञात बारातियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते शुक्रवार को सल्ली का जंगल आग की चपेट में आया था। इसी दिन वनाग्नि प्रभावित जंगल के रास्ते कांडा से कुकड़ौनी बारात गई थी। वन विभाग ने बारातियों की लापरवाही से आग लगने की संभावना जताई है। जंगल में आग लगने पर बारातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का ये पहला मामला है। चम्पावत जिले में पहली बार अज्ञात बारातियों पर जंगल में लाग लगाने का मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 25 अप्रैल को कांडा गांव से बारात पैदल सल्ली-कुकड़ौनी गांव गई थी। वर-वधू पौधरोपण अभियान को लेकर वन आरक्षी बलवंत भंडारी दुल्हन के घर विवाह स्थल जा रहे थे। मार्ग में उन्होंने देखा कि वन क्षेत्र में आग लगी हुई है। उन्होंने वनाग्नि की जानकारी चम्पावत के रेंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.