गढ़वा, मार्च 18 -- सगमा, प्रतिनिधि। वन संपदा को आग से बचाने के लिए वन विभाग का अनूठा पहल शुरू किया गया है। प्रचार वाहन से गीत के माध्यम से ग्रामीणों को जंगल में महुआ चुनने के दौरान आग नहीं लगाने की अपील की गई। विदित हो कि महुआ चुनने के समय ग्रामीणों द्वारा पेड़ के नीचे आग लगा दी जाती है। उससे पूरा जंगल आग की चपेट में आ जात है। आग कभी-कभी विकराल रूप ले लेता है। उसे बुझाने में विभाग को मशक्कत करनी पड़ती है। आग से वन संपदा को नुकसान होता है। धुरकी वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आग की चपेट में पेड़ो के साथ वन्य जीव भी जल कर खाक हो जाते हैं। आग से बचने के लिए जंगली जानवर गांव की ओर रुख कर लेते हैं। उससे ग्रामीणों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने बताया कि आग लगाने वाले ग्रामीणों को चिन्हित कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.