बहराइच, दिसम्बर 15 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के मूर्तिहा रेंज अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे जंगल में नेपाली युवक के द्वारा बहुमूल्य शीशम के पेड़ को अवैध रूप से काटने पर एवं वन संपदा को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया गया है। वनाधिकारियों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मूर्तिहा रेंज भारत नेपाल सीमा से सटा हुआ जंगल है। जिसमें नेपाली लकड़ी के कटान के लिए आते हैं एवं भारत के जंगलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसकी रोकथाम के लिए प्रभागीयवना अधिकारी सूरज कुमार के नेतृत्व में शीतकाल के दृष्ट अवैध कटान एवं शिकार पर प्रभावी नियंत्रण चलाया जा रहा है। जिसके तहत एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त टीम में रेंज अधिकारी मूर्तिहा रत्नेश कुमार, वन दरोगा रामकुमार,...