विकासनगर, अक्टूबर 27 -- विगत रविवार मयरावना के जंगल में अवैध कटान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 12 देवदार के नग बरामद किए हैं। वहीं अवैध कटान के संबंध में ग्राम मयरावना निवासी श्यामदत्त जोशी ने उपवन संरक्षक वन प्रभाग चकराता को लिखित शिकायत भी भेजी है। विगत रविवार जंगल में कटान के वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद हरकत में आये वन विभाग ने मौके पर पहुंच काटी गई लकड़ी बरामद की है। दूसरी ओर वन विभाग को दी गई लिखित शिकायत में श्याम दत्त जोशी ने गांव के तीन लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि यह लोग पेड़ों को काटकर उनकी लकड़ी बेचने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कटे हुए पेड़ों और उनसे बनाए गए स्लीपर के फोटो और वीडियो साक्ष्य के तौर पर शिकायत के साथ अधिकारियों को दिए हैं। हालांकि हिन्दुस्तान इन वीडियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.