अमरोहा, दिसम्बर 8 -- जंगल में शौच के लिए गई युवती से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म कर दिया। घर लौटी युवती ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार वाले उसे लेकर थाने पहुंचे तथा घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रविवार की शाम शौच करने के लिए जंगल में गई थी। आरोप है कि वहां पहले से ही खड़े गांव के ही युवक ने युवती को अकेला देख पकड़ लिया तथा खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। युवती घर लौटी तथा परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे तथा घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.