सिमडेगा, नवम्बर 20 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुंदूरमुंडा गोईफोंगा गांव में एक हाथी ने एक महिला को कुचल कर मार डाला। घटना गुरुवार के दोपहर की है। बताया गया कि कि 78 वर्षीय यमुना प्रधान नामक महिला गुरुवार की दोपहर में झाड़ू काटने के लिए गोयफोंगा जंगल गई थी। इसी बीच महिला जमुना प्रधान हाथी की चपेट में आ गई और हाथी ने कुचलकर महिला को मार डाला। इसके बाद हाथी खेत में लगे धान को भी बर्बाद करते हुए दुसरी तरफ निकल गया। इधर ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों के अलावा पुलिस पदाधिकारियों को दी। सूचना के आलोक में वन विभाग और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली और पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया गया। इधर रेंजर शंभू शरण चौधरी ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों को शुक्रवार को तत्क...