फतेहपुर, मई 15 -- हथगाम। थाना क्षेत्र के नगरा मजरे सराय साबा गांव में मंगलवार रात जंगल गई महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जंगल में देर रात एक चरी के खेत में महिला का शव मिला। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। परिजन शव घर ले आए। बुधवार सुबह पुलिस को जानकारी दी। घटनास्थल पर एएसपी सहित भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नगरा निवासी दुर्गा प्रसाद लोधी की 60 वर्षीय पत्नी कुसमा देवी मंगलवार रात करीब आठ बजे घर से जंगल गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोज बीन शुरू की। आसपास खेतों में महिला की तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात करीब 11 बजे गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर महिला का शव एक खेत में पड़ा मिला। पति दुर्गा प्रसाद ने बताया कि रात में गले और चेहरे में ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.