गोरखपुर, फरवरी 10 -- पीपीगंज/जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जंगल कौड़िया में टोल प्लाजा का संचालन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। वहां नयनसर टोल प्लाजा शिफ्ट हो रहा है, जो आठ लेन में है और मानव रहित भी। नयनसर टोल प्लाजा के शुरू होने के बाद अब पीपीगंज बाईपास का कार्य पूरा करने में बाधा दूर हो गई है, जबकि चलते हुए वाहनों से ही टोल टैक्स कट जाएगा। नयनसर टोल प्लाजा गोलीगंज से रावतगंज बाइपास के अप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने का रास्ता साफ हो जाएगा। इससे पीपीगंज कस्बे में जाम की समस्या दूर हो जाएगी। जंगल कौड़िया टोल प्लाजा में दो लेन नगद भुगतान के लिए तथा शेष लेन पूर्णत मानव रहित ऑटोमेटिक प्रणाली पर आधारित हैं, जो 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गाड़ियों की नंबर प्लेट को स्कैन कर सकता है। ऑटोमे...