श्रावस्ती, दिसम्बर 11 -- गिरंटबाजार। हरदत्त नगर गिरंट जंगल में मवेशी चराने के साथ ही चरवाहे नए पेड़ों को काटकर जंगल को वीरान करने में जुटे हुए हैं। आस पास गांवों के महिला पुरुष चरवाहे अपनी भैंस, बकरी आदि चराने के लिए जंगल में ले जाते हैं। वापसी के दौरान पेड़ों को काटकर लकड़ी घर ले आते हैं। गुरुवार को वनक्षेत्र के सुजानडीह बीट जंगल में कुछ चरवाहे छोटे छोटे सागौन पौधे को काटकर उसे गट्ठर बना रहे थे। गश्त करते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और खदेड़ना शुरू कर दिया। इस पर वह भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...