संभल, जनवरी 2 -- थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल के रास्ते में एक करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला थाना क्षेत्र के दुबारी खुर्द से पूरन पट्टी गांव को जाने वाले मार्ग का है। शुक्रवार सुबह गांव दुबारी खुर्द के लोग जब शौच के लिए निकले, तो रास्ते में एक युवक का शव पड़ा देख डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन क्षेत्र के लोगों द्वारा शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस की सूचना पर फॉरें...