ललितपुर, नवम्बर 26 -- फोटो- 6 कैप्सन- ग्रामीणों से बातचीत करते उप प्रभागीय वनाधिकारी सत्येंद्र सिंह जंगल के किनारे फंदा न लगाएं, वन्य जीव फंसे तो होगी सजा गौना रेंज के डोंगरा, माहोली, रसोई आदि गांव में चलाया गया अभियान उप प्रभागीय वनाधिकारी ने विभागीय टीम के साध गांवों का किया भ्रमण ललितपुर। वन्य जीवनों की सुरक्षा और उनके प्रति ग्रामीणों में समझ पैदा करने के लिए बुधवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी एवं नोडल अफसर ने गौना रेंज के डोंगरा, माहौली रसोई आदि गांव में फंदा निरोधी अभियान चलाया। जिसमें जंगल से लगे खेतों की झाकड़ और बाड़ियों में फंदा न लगाने के निर्देश दिए गए। जनपद के छियत्तर हजार हेक्टेयर में फैले वन क्षेत्र में बाघ, तेंदुआ, बालू, लकड़बग्घा, जंगली सुअर, हिरण, चीतल आदि जंगली जानवर विचरण करते हैं। इन जंगलों के आस पास कई गांव बसे हुए है। इनमे...