सोनभद्र, अप्रैल 15 -- बीजपुर। जरहा वन रेंज के डोडहर गांव में जंगल की जमीन में सोमवार को अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया गया। जबकि चालक पर वन अधिनियम की धारा में कार्रवाई की गई। वन क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार मौर्य ने बताया कि डोडहर ग्राम सभा में रविवार को एक जेसीबी मशीन से जंगल की जमीन में मिट्टी की खोदाई की जा रही थी। जिसे मौके पर जाकर मना किया गया तो वह नहीं माना। कहा की काश्त कि जमीन है और जबरदस्ती खुदाई करने लगा। तत्काल इसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी रेणुकूट को दी गई। उन्होंने सोमवार को वन विभाग के अमीन को भेज कर जमीन की पैमाईश करवाई तो वह जमीन जंगल में धारा 20 की निकली। कार्रवाई में जेसीबी मशीन को जायका कालोनी लाकर सीज कर दी गई। जबकिि चालक सोना प्रसाद पुत्र तिलकधारी पर वन अधिनियम की धारा में कार्यवाही की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.