टिहरी, अप्रैल 8 -- जायका ग्रोथ सेंटर आगराखाल में वन विभाग के तत्वावधान में वन अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वन क्षेत्रों में आग की घटनाओं की रोकथाम, प्रभावी नियंत्रण एवं जनजागरूकता फैलाना की बात कही गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रशासक फकोट राजेंद्र कंडारी ने वन अग्नि से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उपजिलाधिकारी देवेंद्र नेगी ने वन अग्नि से संबंधित विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। उप प्रभागीय वनाधिकारी किशोर नौटियाल ने वन अग्नि सुरक्षा, मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकथाम के उपाय बताए। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी, थानाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट, वन दरोगा गिरजा शंकर त्रिपाठी, यशवंत चौहान, वन बीट अधिकारी पूरण सिंह, निशा पंवार, चौकी इंचार्ज आगराखाल पंकज आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...