लखीसराय, फरवरी 24 -- कजरा, एक संवाददाता। लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र में जंगलों का तेजी से क्षरण हो रहा है। वन विभाग की उदासीनता और योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की कमी के कारण हरियाली सिमटती जा रही है। कभी घने वनों और जैव विविधता के लिए पहचाना जाने वाला कजरा क्षेत्र आज वीरान पहाड़ियों में तब्दील होता दिख रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दशक पहले तक यहां बाघ, हिरन और भालू जैसे जंगली जानवर आमतौर पर देखे जाते थे। अब इनका दिखना दुर्लभ हो गया है। जानवरों के प्राकृतिक आवास नष्ट होने से वे या तो पलायन कर चुके हैं या उनका अस्तित्व संकट में है। वन क्षेत्र में घटती हरियाली और बढ़ती मानवीय गतिविधियों ने वन्य जीवों के लिए हालात बेहद कठिन बना दिए हैं। --- अवैध खनन बना सबसे बड़ी वजह: कजरा पहाड़ और आसपास की पहाड़ियों में लंबे समय से अवैध पत्...