कुशीनगर, जनवरी 8 -- पडरौना। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जंगल अमवा के आजाद चौक पर अलाव की समुचित व्यवस्था की गई। यह व्यवस्था पूर्व ग्राम प्रधान अमवा चुन्नू लारी एवं वार्ड सदस्य हामिद अंसारी के सहयोग से राहगीरों, मजदूरों और स्थानीय लोगों को ठंड से राहत मिल सके। शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए आजाद चौक जैसे व्यस्त स्थान पर अलाव जलाया गया, जहां देर शाम और सुबह के समय लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। अलाव की व्यवस्था से रिक्शा चालकों, ठेला-पटरी वालों, दुकानदारों और राह चलते लोगों को काफी सहूलियत मिली। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...