औरंगाबाद, फरवरी 7 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के बादम पहाड़ के रानीकोला जंगल में वन विभाग और उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। अभियान के दौरान लगभग तीन एकड़ भूमि पर की जा रही अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए फसल को नष्ट कर दिया गया। वनपाल रौनक कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई डीएफओ रुचि सिंह के निर्देशन में की गई है। अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम व पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों को पहचान की जा रही है। बताया गया कि इस अभियान में ड्रोन की अहम भूमिका रही। अभियान के पहले चरण में तीन एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया। घने जंगलों में कई एकड़ में फैली अफीम की खेती की तस्वीर सामने आई है। ड्रोन से प्राप्त जानकारी के आधार पर एक-एक कर घने और दुर्गम जंगलों में छुपा कर की गई खेती पर पहुंच बनाई और फसलों को ...