गया, जनवरी 6 -- जिले में जंगलों की कटाई और अवैध आरा मशीनों के बढ़ते नेटवर्क को देखते हुए वन विभाग ने सख्त हो गया है। वन संपदा की सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से गया जिले के जंगली इलाकों में विशेष अभियान चलाने की व्यापक तैयारी की जा रही है। इस अभियान के तहत अवैध लकड़ी कारोबारियों पर शिकंजा कसने के साथ जंगलों में सक्रिय अवैध आरा मशीनों को चिन्हित कर सील करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत एक सप्ताह में वन विभाग ने बाराचट्टी और इमामगंज में दो अवैध आरा मशीनों को सील किया है। वन विभाग के अनुसार बाराचट्टी, इमामगंज और डुमरिया जैसे जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध कटाई की शिकायतें मिल रही थीं। इन इलाकों में कीमती इमारती लकड़ियों की तस्करी और जंगलों के भीतर चोरी-छिपे संचालित आरा मशीनें वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच...