रांची, फरवरी 1 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के टाटी टुराटोली व सैंसेरा गांव में शनिवार आधी रात को झूंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी ने उत्पात मचाते हुए तीन लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जंगली हाथी ने टाटी टुराटोली गांव में धुचरा आईन्द व विनीत आईन्द, सैंसेरा गांव में रामा ओहदार के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घर के अंदर रखे अनाज व बर्तन को बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रात एक बजे के करीब झूंड से बिछडा एक जंगली हाथी गांव आ धमका । हाथी ने तीन किसानों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में गांव वालों ने शोर मचाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। भुक्तभोगी किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...