चतरा, दिसम्बर 17 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। एदला पंचायत के चौथा और बारा दोहर टोला में मंगलवार की रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। हाथी ने तीन घर को क्षतिग्रस्त कर अनाज खाकर बर्बाद कर दिया, जबकि गोशाला में बंधा एक मवेशी को पटक पटककर मार डाला। हाथी ने चौथा गांव निवासी झमन गंझू के घर का दरवाजा तोड़कर 12 क्विंटल धान व चावल को खाकर बर्बाद कर दिया। उक्त धान सुखाकर कुटाई के लिए रखा हुआ था। वही बारादोहर टोला निवासी महंगू गंझू के ध्वस्त कर दिया। घर में रखा चावल, धान के साथ साथ केला के पेड़ को खाकर बर्बाद कर दिया। वही गोशाला में बंधा एक मवेशी (बैल) को मार दिया। जिससे मवेशी की मौत हो गयी। बालेश्वर गंझू के घर ध्वस्त कर एक क्विंटल चावल खा गया। जबकि घर के आसपास खेतो में लगी फसल केला आलू, टमाटर, मटर आदि फसल को खाकर व रौंद कर बर्वाद कर डाला। ग्रामीण...