घाटशिला, मार्च 10 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत लुगाहारा गांव स्थित साल जंगल में एक जंगली हाथी के आने पर वन विभाग की और से आसपास के ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। वहीं विभाग की ओर से ग्रामीणों को कहा गया कि मोबाइल से हाथी की फोटो लेने के लिए हाथी के सामने न जाएं। जंगल में सूखी लकड़ी पत्ते बीनने न जाएं। हाथी को परेशान ना करें तथा यातायात के लिए जंगली रास्तों का प्रयोग न करें। ग्रामीणों को गांव की तरफ जंगली हाथी का आगमन होने पर जल्द से जल्द वन विभाग को सूचित करने का दिशा निर्देश भी दिया गया। वहीं वन विभाग की टीम मौके में पहुंचकर हाथी के विचरण पर नजर रखे हुई है। जिससे जंगली हाथी को गांव की तरफ आने से रोका जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.