लातेहार, फरवरी 6 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। वन क्षेत्र अंतर्गत बसिया पंचायत के पिडारकोम गांव में गुरुवार की देर रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव के दो गरीब परिवारों के कच्चे मकानों को तोड़ दिया व घर में रखा अनाज भी पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इस घटना से पीड़ित परिवारों के सामने रोज़मर्रा की जिंदगी चलाने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित जितेंद्र यादव एवं सुबोध यादव ने बताया कि रात के समय पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। तभी अचानक हाथी के गांव में प्रवेश करने की आहट मिली। जान बचाने के लिए सभी परिजन आनन फानन में घर से बाहर निकले और शोर मचाकर पड़ोसियों को सूचना दी। ग्रामीणों की सामूहिक मदद से किसी तरह हाथियों को गांव से खदेड़ा गया,लेकिन तबतक दोनों परिवारों के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे और घर में रखा अनाज हाथी ने पैर से क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.