रामगढ़, फरवरी 21 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जिला उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जंगली हाथियों से बचाव के लिए पंचायतवार टीम गठित किया है। गठित टीम के सदस्यों को सभी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जंगली हाथियों से बचाओ के लिए जानकारी देने के लिए निर्देश दिया गया है। जिसमें हाथियों के आने के बाद उनके पास नहीं जाने, भीड़ नहीं लगाने, खुले में अनाज नहीं रखने, महुआ और अन्य सु्गंधित चीज बाहर नहीं रखने, रात में खलिहान और बाहर नहीं सोने, हाथियों के आवा गमन के रास्ता नहीं रोकने, अनवश्यक पटाखों का प्रयोग नहीं करने, दरवाजा और खिड़की खोलकर नहीं सोने, हाथियों के आगमन पर सुरक्षित स्थान पर चले जाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...