चक्रधरपुर, फरवरी 22 -- पोड़ाहाट वन प्रमंडल के आनंदपुर रेंज अंतर्गत मनोहरपुर प्रखंड के कोलपोटका गांव के बाबू टोला और बीच टोला में विगत शनिवार की रात करीबन डेढ़ दर्जन जंगली हाथियों ने घंटों डेरा डाल कर दो घरों को भारी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने धनेश्वर महतो और लोदरो मुंडा के घरों को तोड़ दिया। घटना के वक्त धनेश्वर के घर पर कोई नहीं था। लेकिन लोदरो के घर पर लोग मौजूद थे और हाथियों के हमले के बाद घर के लोग जन बचाकर भागे। वहीं धनेश्वर के दो खेतों में उगाए गए चने की फसल और खेत में लगे सोलर प्लेटों को भी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों के अनुसार हाथी गांव में रात 8 बजे से लेकर रविवार तड़के तक मौजूद रहे। और सुबह होने से पहले बगल के जंगल में चले गए। बताया जाता है कि हाथियों के इस झुंड को ओड़िशा की ओर से वन विभाग ने खदेड़ा तो वे झारखंड - ओड़िशा स...