बोकारो, फरवरी 7 -- गोमिया (बेरमो)। बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड में जंगली हाथियों का हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों मौत की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि शुक्रवार देर शाम हाथी ने दो और की जान ले ली। यह घटना महुआटांड़ पंचायत के गांगपुर गांव की है, जहां हाथी ने 50 वर्षीय सोमर साव और उनके 9 वर्षीय पोते आयुष कुमार को कुचल दिया। वहीं हाथी के हमले में 12 वर्षीय पोती राशि कुमारी व 8 वर्षीय नाती राहुल कुमार समेत मृतक सोमर साव की 52 वर्षीय समधन महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पूर्व पंचायत समिति सदस्य फूलचंद केवट ने बताया कि सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए रामगढ़ भेजा गया है। वहीं बोकारो डीसी झा से बात कर पूरे इलाके में तत्काल रोशनी की व्यवस्था कराने की मांग की है। महुआटांड़ ...