लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- बुधवार रात चौखड़ा फार्म में जंगली हाथियों ने दो किसानों की करीब दो एकड़ गन्ने की फसल बर्बाद कर दी। गुरुवार सुबह खेत पहुंचे किसान अपनी अपने खेतों का हाल देखकर सदमे में आ गए। मझगईं रेंज के चौखड़ा फार्म में खल्ला गुरुद्वारे के पास बुधवार रात दुधवा जंगल से निकले हाथियों ने चौखड़ा फार्म निवासी मो. खान और जगदीप सिंह के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल चबाकर और रौंदकर नष्ट कर डाली। गुरुवार सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो फसल की हालत देखकर सिर पकड़कर बैठ गए। मिल को सप्लाई करने को तैयार फसल का यह हाल करके हाथियों ने किसानों को तगड़ी चपत मारी है। किसानों ने बताया कि जंगली हाथी आए दिन खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन वन विभाग और पार्क प्रशासन इसे रोकने को कुछ नहीं कर रहा है। किसानों ने फेंसिंग दुरुस्त कराने और मुआवजा देने की मांग क...