रांची, अगस्त 19 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के जंगलवर्ती गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। जंगली हाथी हर दिन अलग अलग गांवों में घरों व फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोमवार रात को जंगली हाथियों ने उकडीमाडी पंचायत के गिडूम गांव में जमकर उत्पात मचाया। रात ढाई बजे के करीब दो जंगली हाथी गांव का धमके। यहां लाल सौरभनाथ शाहदेव, लाल सागर नाथ शाहदेव व रेगा मुंडा के घर के दीवार को ढहा दिया। घर के अंदर रखे अनाज व बर्तन को बर्बाद कर दिया। घर के अंदर सो रहे लोग किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल रहे। जंगली हाथियों ने उत्क्रमित मध्य विधालय गिडूम के दरवाजे व कीचन को तोड दिया। जंगली हाथियों के डर से रातभर लोग घरों में दुबके रहे। भोर होने पर हाथी पास के जंगल में चले गये। ग्रामीणों ने हाथी से बचाव के लिए वन विभाग से टाॅर्च व पटाखों की...