किशनगंज, मार्च 17 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। प्रखंड के सीमावर्ती इलाकों में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। पिछले ढाई महीनों के अंदर सीमावर्ती ईलाकों में हाथियों के आने की यह आठवीं घटना है। जबकि इस सीजन में अबतक हाथियों ने नौ बार सीमावर्ती इलाकों में दस्तक देकर तबाही मचायी है। पिछले एक सप्ताह में तीसरी बार आये हाथियों के झुंड ने शुक्रवार रात से हीं भारतीय सीमा क्षेत्र के दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत के बिहार टोला में एक कच्चे मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। धनतोला तथा अठगछिया पंचायत के कई जगहों पर मक्के की फसलों को नुकसान पहुंचाते हुए टंगटंगी गांव के समीप मक्के के खेतों में शनिवार दिनभर डेरा डाल रखा। झुंड में आये करीब 9 हाथियों में से 7 हाथियों के शनिवार सुबह से हीं लगातार टंगटंगी के पास मक्के के खेत में बने रहने के कारण गरीब किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.